





*कृष्ण जन्माष्टमी पर प्रगतिशील ब्रज समाज के केंद्रीय कार्यालय का उद्घाटन* फर्रुखाबाद, 04 सितंबर 2026।कृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर फतेहगढ़, फर्रुखाबाद स्थित प्रगतिशील ब्रज समाज के केंद्रीय कार्यालय का उद्घाटन PROUTIST UNIVERSAL के मुख्य सचिव आचार्य पुण्येशानन्द अवधूत जी के कर-कमलों द्वारा किया गया।इस अवसर पर आयोजित बैठक में ब्रज की भाषा, संस्कृति एवं परंपराओं के संरक्षण, स्थानीय समस्याओं के समाधान, रोजगार सृजन और आर्थिक आत्मनिर्भरता पर महत्वपूर्ण चर्चा हुई। आचार्य पुण्येशानन्द अवधूत जी ने स्थानीय संसाधनों के सदुपयोग तथा विकास में स्थानीय लोगों की सक्रिय भागीदारी पर जोर दिया।महासचिव श्री अजीत राम जी ने आचार्य जी का स्वागत एवं अभिनंदन किया तथा PROUTIST UNIVERSAL के Global ACB श्री अभिनव कुमार का भी स्वागत किया गया। बैठक में संगठन के विस्तार तथा जिला एवं ब्लॉक स्तर पर कार्यकारिणियों के गठन पर चर्चा हुई।कार्यक्रम का समापन “समरस, स्वावलंबी एवं समृद्ध ब्रज” के निर्माण के संकल्प के साथ हुआ।
