






बी.डी. इंटर कॉलेज में शिक्षा एवं नैतिक मूल्यों पर विशेष कक्षा का आयोजनफर्रुखाबाद, 31 अगस्त 2026:एस.बी.डी. इंटर कॉलेज, सेंट्रल जेल के निकट, फतेहगढ़, फर्रुखाबाद में विद्यार्थियों के लिए शिक्षा एवं नैतिक मूल्यों पर एक विशेष प्रेरणात्मक कक्षा का आयोजन किया गया।इस अवसर पर आचार्य पुण्येशनन्द अवधूत जी ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए शिक्षा के वास्तविक उद्देश्य तथा जीवन में नैतिक मूल्यों, अनुशासन, चरित्र निर्माण, जिम्मेदारी और मानवतावादी दृष्टिकोण के महत्व पर विस्तार से चर्चा की।आचार्य जी ने कहा कि शिक्षा केवल परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त करने का माध्यम नहीं है, बल्कि इसका उद्देश्य विद्यार्थियों के शारीरिक, मानसिक, बौद्धिक एवं नैतिक विकास के साथ उन्हें समाज के प्रति जिम्मेदार नागरिक बनाना भी है। उन्होंने विद्यार्थियों को सत्यनिष्ठा, अनुशासन, सहयोग, सेवा-भाव और सकारात्मक सोच को अपने जीवन का हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित किया।कक्षा के दौरान विद्यार्थियों ने विषय से संबंधित विभिन्न प्रश्न पूछे और चर्चा में उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं में चरित्रवान व्यक्तित्व, सामाजिक जिम्मेदारी और सकारात्मक जीवन-दृष्टि का विकास करना था।कार्यक्रम के अंत में विद्यालय परिवार एवं विद्यार्थियों ने इस प्रकार की ज्ञानवर्धक एवं प्रेरणादायक कक्षाओं के आयोजन के लिए आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर ब्रज समाज के समाज सचिव अजीत राम जी और proutist Universal से अभिनव कुमार जी मौजूद रहे ।स्थान:SBD Inter College, Near Fatehgarh Central Jail, Farrukhabadदिनांक:-31 अगस्त 2026
