Proutist Sarva Samaj

A National Political Party

Braja Sama’j : Ideological Discussion: 04 Sep 2026

समाचार विज्ञप्तिछिबरामऊ में ब्रज समाज की विचार गोष्ठी आयोजित, सामाजिक एकता एवं समग्र विकास पर हुआ मंथनछिबरामऊ, कन्नौज। देवी सहाय मार्केट, छिबरामऊ में पप्पू दुबे उर्फ विनोद दुबे के प्रतिष्ठान पर ब्रज समाज के तत्वावधान में ब्रज समाज की विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में समाज के आध्यात्मिक, आर्थिक एवं भौतिक विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई।कार्यक्रम में प्राउटिस्ट यूनिवर्सल के चीफ सेक्रेटरी (दिल्ली सेक्टर ) के आचार्य पुण्येशानन्द अवधूत जी ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि समाज की वास्तविक प्रगति के लिए आध्यात्मिक जागरूकता के साथ-साथ आर्थिक सशक्तिकरण और भौतिक आवश्यकताओं की पूर्ति भी आवश्यक है। उन्होंने समाज को संगठित, आत्मनिर्भर और मजबूत बनाने तथा आपसी सहयोग एवं एकता को बढ़ावा देने पर विशेष जोर दिया।आचार्य जी ने कहा कि समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर चलने, आपसी समन्वय बढ़ाने और सामूहिक हित के लिए कार्य करने से ही एक सशक्त एवं समतामूलक समाज का निर्माण संभव है।गोष्ठी में शिव कुमार, गौरव दीक्षित, कल्लू दीक्षित, देवकीनंदन दुबे, आशाराम, ओ.पी. त्रिपाठी ‘चातक’ जी, ओम प्रकाश अग्निहोत्री, अमित कुमार दुबे एडवोकेट, अभिनव त्रिपाठी (Proutist Universal), अजीत राम (महासचिव, ब्रज समाज), विनोद कुमार दुबे एवं पप्पू दुबे सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने समाज में एकता, सहयोग, नैतिक मूल्यों और समग्र विकास को आगे बढ़ाने के लिए मिलकर प्रयास करने का संकल्प व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *