Proutist Sarva Samaj

A National Political Party

Pragatisheel Magahi Samaj: टेहटा में प्रउत शिक्षण शिविर आयोजित, 150 से अधिक लोगों ने लिया भाग, जहानाबाद, 5 जुलाई।

प्रगतिशील मगही समाज के तत्वावधान में जहानाबाद जिले के टेहटा में रविवार को प्रउत (प्रोग्रेसिव यूटिलाइजेशन थ्योरी) शिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में मगही क्षेत्र के 150 से अधिक भाई-बहनों ने भाग लिया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वरिष्ठ प्रउतिष्ट आचार्य सत्यव्रतानन्द अवधूत ने प्रउत की संतुलित आर्थिक व्यवस्था पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि इसके माध्यम से बेरोजगारी की समस्या का प्रभावी समाधान संभव है। उन्होंने बताया कि प्रउत आधारित आर्थिक नीतियां स्थानीय संसाधनों के समुचित उपयोग तथा रोजगार सृजन को बढ़ावा देती हैं।
वीरेन्द्र जी, कमलेश जी एवं युगल किशोर जी ने भी प्रउत दर्शन के विभिन्न पहलुओं पर अपने विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर मगही भाषा के विद्वान एवं व्याख्याता कृष्ण मुरारी जी ने भी अपने संबोधन में सामाजिक जागरण तथा क्षेत्रीय भाषा के संरक्षण की आवश्यकता पर बल दिया।
शिविर के उपरांत प्रगतिशील मगही समाज की केंद्रीय समिति की बैठक महासचिव वीरेन्द्र जी की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में संगठन के विस्तार तथा सदस्यता अभियान को गति देने के संबंध में विचार-विमर्श किया गया। इसी क्रम में टेहटा क्षेत्र के 37 लोगों ने प्रगतिशील मगही समाज की सदस्यता ग्रहण की।
कार्यक्रम की सफलता में महिला प्रकोष्ठ की सचिव शारदा दीदी की महत्वपूर्ण भूमिका रही। आयोजन समिति ने भुक्ति प्रधान संजय दादा एवं जहानाबाद के सभी मार्गी भाई-बहनों के प्रति सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।

जारीकर्ता
दिलीप कुमार वर्मा
+91 99392 92933
मीडिया सचिव
प्रगतिशील मगही समाज
वजरंग वाग हिलसा
हिलसा जिला नालन्दा बिहार
पिन कोड – 801302

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *